Home News KL Rahul-Athiya Wedding: विराट कोहली और सलमान खान ने दिया केएल राहुल...

KL Rahul-Athiya Wedding: विराट कोहली और सलमान खान ने दिया केएल राहुल और आथिया शेट्टी को सबसे महंगा गिफ्ट, जानिए क्या था गिफ्ट

0
KL Rahul-Athiya Wedding: विराट कोहली और सलमान खान ने दिया केएल राहुल और आथिया शेट्टी को सबसे महंगा गिफ्ट, जानिए क्या था गिफ्ट KL Rahul-Athiya Wedding: विराट कोहली और सलमान खान ने दिया केएल राहुल और आथिया शेट्टी को सबसे महंगा गिफ्ट, जानिए क्या था गिफ्ट

KL Rahul-Athiya Wedding:  भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी अब एक दूसरे के हो चुके हैं।

23 जनवरी को दोनों ने मुंबई के खंडाला में स्थित फार्महाउस मैं शादी की थी। वहीं शादी में मेहमानों का तो तांता लगा ही था, लेकिन इन दोनों की शादी के गिफ्ट पर भी लोगों की खूब चर्चा हो रही है तो चली आपको बताते हैं कि आखिर इस नए नवेले जोड़े को क्रिकेट और बॉलीवुड की तरफ से क्या-क्या गिफ्ट्स मिले हैं।

विराट कोहली ने दिया करोड़ों का गिफ्ट

add_action('amp_post_template_footer', function() { echo do_shortcode(''); }, 99);

क्रिकेट में बिजी होने की वजह से जहां टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रह चुके विराट कोहली अपने दोस्त की शादी में शरीक नहीं हो पाए तो वही उनका गिफ्ट उन्हें जरूर मिला। बता दें कि विराट कोहली ने अपने अजीज दोस्त केएल राहुल को एक बेमिसाल तोहफा दिया है। विराट कोहली ने इस नए जोड़े को गिफ्ट में एक बीएमडब्ल्यू की कार दी है, जिसकी कीमत करीब 2.17 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

महेंद्र सिंह धोनी ने भी दिया आशीर्वाद

महेंद्र सिंह धोनी इस नई नवेली जोड़ी की शादी में शरीक होने पहुंचे साथ ही उन्होंने शादी समारोह में इस कपल को अपना आशीर्वाद भी दिया है। इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी जेब को ढ़ीला करते हुए अपने दोस्त केएल राहुल को गिफ्ट में कावासाकी निंजा बाइक दी है। जिसकी मार्केट वैल्यू के मुताबिक इस बाइक की कीमत करीब 80 लाख बताई जा रही है।

बॉलीवुड की तरफ से भी आए करोड़ों के गिफ्ट्स

मगर बात बॉलीवुड की गिफ्ट की करें तो सुनील शेट्टी के अजीज दोस्त सलमान खान ने भी अपने दोस्त की बेटी को ऑडी कार गिफ्ट की है। जिसकी कीमत करीब 1.63 करोड़ बताई जा रही है। वहीं जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी काफी करीबी माने जाते हैं।

जैकी दादा ने भी सुनील शेट्टी की बेटी को चोपार्ड ब्रांड की एक घड़ी दी है, जिसकी कीमत करीब 30 लाख है। वहीं अर्जुन कपूर और आथिया काफी अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने अपने दोस्त की शादी में डायमंड का ब्रेसलेट गिफ्ट किया है, जिसकी कीमत करीब 1.5 करोड़ रूपये है।

इसे भी पढ़ें – Motorola ने लांच किया सबसे सस्ता Smartphone, देखते ही हो जाओगे दीवाने, जानिए फीचर्स और कीमत

Exit mobile version