define( 'DISABLE_WP_CRON', true ); Xiaomi ने लॉन्च किया एक धांसू फोन, जानिए क्या होगी कीमत और फीचर्स - हिन्दी समाचार, Hindi breaking news, Latest hindi news - Informalnewz hindi
Saturday, October 10, 2026
HomeNewsXiaomi ने लॉन्च किया एक धांसू फोन, जानिए क्या होगी कीमत और...

Xiaomi ने लॉन्च किया एक धांसू फोन, जानिए क्या होगी कीमत और फीचर्स

POCO C71 Launch date : शाओमी POCO C71 आज शुक्रवार, 4 अप्रैल को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन की कीमत 7,000 रुपये से भी कम है. ये लोगों के लिए एक बजट-फ्रेंडली मोबाइल फोन कहा जा सकता है. शाओमी के इस स्मार्टफोन की कीमत से लेकर फीचर्स के बारे में आइए जानते हैं.

POCO C71 के फीचर्स

POCO C71 में 4 GB और 6 GB रैम के ऑप्शन मिलने वाले हैं. 4 GB रैम के साथ इसमें 64 GB स्टोरेज मिलता है. वहीं 6 GB रैम के साथ 128 GB स्टोरेज मिल रहा है. इस मोबाइल फोन में 32 MP डुअल कैमरा और 8 MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है. कैमरा में 7 फिल्टर फिल्म मिल रही है. शाओमी के इस स्मार्टफोन में 5200 mAh की बैटरी लगी है.

कब POCO C71 की सेल होगी शुरू।

POCO C71 के 4+64 GB फोन की कीमत 6,499 रुपये और 6+128 GB फोन की कीमत 7,499 रुपये है. इस स्मार्टफोन की सेल ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर 8 अप्रैल के दिन दोपहर 12 बजे होगी. शाओमी का ये फोन तीन कलर ऑप्शन में आया है- पावर ब्लैक, कूल ब्लू और डेसर्ट गोल्ड.

7,000 रुपये की रेंज में मोबाइल फोन

भारतीय बाजार में सात हजार रुपये की रेंज में कई स्मार्टफोन शामिल हैं, जिनमें 4 GB रैम लगी है. इन मोबाइल फोन में स्टोरेज के ऑप्शन भी मिलते हैं. इस लिस्ट में लावा से लेकर सैमसंग के फोन आते हैं. फ्री शिपिंग के साथ इन मोबाइल फोन की कीमत क्या है।

Lava O3 और Lava O3 Pro, दोनों ही सात हजार रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन हैं. ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर Lava O3 की कीमत 5,798 रुपये और Lava O3 Pro की कीमत 6,998 रुपये है. इन मोबाइल फोन पर फ्री डिलीवरी मिल रही है.

Samsung Galaxy M05 भी इस प्राइस-रेंज में मिलने वाला स्मार्टफोन है. इसमें 4 GB रैम और 64 GB स्टोरेज मिलता है. Amazon पर इस मोबाइल फोन की कीमत 6,498 रुपये है. वहीं SAMSUNG Galaxy F05 की कीमत भी सात हजार रुपये से कम है. इस फोन में भी 4 GB रैम और 64 GB स्टोरेज मिल रहा है. ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर सैमसंग के इस फोन की कीमत 6,499 रुपये है.

और पढ़ें –

Vinod Maurya
Vinod Maurya
Vinod Maurya has 2 years of experience in writing Finance Content, Entertainment news, Cricket and more. He has done B.Com in English. He loves to Play Sports and read books in free time. In case of any complain or feedback, please contact me @informalnewz@gmail.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments