define( 'DISABLE_WP_CRON', true ); “14 साल का वैभव सूर्यवंशी आज इतिहास में दर्ज हो गया है…” “और ये तो बस शुरुआत है!” - हिन्दी समाचार, Hindi breaking news, Latest hindi news - Informalnewz hindi
Friday, October 16, 2026
HomeNews"14 साल का वैभव सूर्यवंशी आज इतिहास में दर्ज हो गया है…"...

“14 साल का वैभव सूर्यवंशी आज इतिहास में दर्ज हो गया है…” “और ये तो बस शुरुआत है!”

जब बात हो भारत के भविष्य की और नाम आए वैभव सूर्यवंशी का, तो समझ जाइए – कुछ खास होने वाला है! जी हाँ दोस्तों, 14 साल की उम्र में ऐसा धमाका करना कोई आम बात नहीं है। इंग्लैंड दौरे पर खेली गई यूथ वनडे सीरीज़ में वैभव ने अपनी बल्लेबाजी से कोहराम मचा दिया।

कुल 355 रन ठोक दिए और वो भी इस अंदाज़ में कि क्रिकेट जगत हैरान रह गया। सबसे बडी बात – चौथे मुकाबले में उन्होंने महज 52 गेंदों में ही शतक जड दिया और बन गए यूथ वनडे में सेंचुरी लगाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बल्लेबाज। बल्ले से निकले हर शॉट में क्लास था, आत्मविश्वास था और वो चमक थी जो एक सुपरस्टार की पहचान होती है। लेकिन वैभव यहीं नहीं रुके।

भारत और इंग्लैंड अंडर-19 टीम के बीच यूथ टेस्ट मैच

अब जब भारत और इंग्लैंड अंडर-19 टीम के बीच यूथ टेस्ट मैच खेला जा रहा है, तो उन्होंने बल्ले को किनारे रखकर गेंद से कमाल कर दिखाया। उन्होंने 6 ओवर में महज 10 रन खर्च किए और इंग्लैंड के कप्तान हमजा शेख को चलता कर दिया। इस एक विकेट के साथ उन्होंने रच दिया इतिहास – क्योंकि वे बन गए हैं यूथ टेस्ट क्रिकेट में विकेट लेने वाले सबसे युवा भारतीय गेंदबाज। सोचिए, सिर्फ 14 साल 107 दिन की उम्र में ये कारनामा! ये वही लम्हा है जहां से महानता की शुरुआत होती है।

अगर आपको लग रहा है कि ये परफॉर्मेंस अचानक आया है – तो जरा पीछे चलिए… IPL 2025 की तरफ! राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1 प्वाइंट 1 करोड में खरीदा और वैभव ने भरोसे को रनों में बदल दिया। सात मुकाबलों में 252 रन, जिसमें एक शानदार शतक और एक अर्धशतक शामिल रहा। एक छोटे कद का खिलाडी, लेकिन मैदान पर ऐसा असर जैसे आईपीएल का अनुभवी दिग्गज खेल रहा हो। और अब जब बात हो रही है टीम इंडिया अंडर-19 की, तो वहां भी जलवा कायम है।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 540 रनों का विशाल स्कोर खडा किया।

इंग्लैंड के खिलाफ पहले यूथ टेस्ट में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 540 रनों का विशाल स्कोर खडा किया। आयुष महात्रे ने 102 रन ठोके, अभिज्ञान कुंडू 90 पर आउट हुए और राहुल कुमार ने 85 रन बनाए। इन सभी युवा सितारों की बदौलत भारत ने एक मजबूत नींव रख दी। वहीं इंग्लैंड ने जवाब में 251 रन बना लिए हैं और उनके 5 विकेट गिर चुके हैं — लेकिन वैभव सूर्यवंशी जैसे उभरते तूफान के सामने कोई पारी ज्यादा देर टिक नहीं सकती।

तो दोस्तो, वैभव सिर्फ एक नाम नहीं है, ये भारत के क्रिकेट भविष्य की चमकती उम्मीद है। 14 साल में जो हुनर और हिम्मत इस खिलाडी ने दिखाई है, वो बताता है कि यह शुरुआत है उस सफर की — जहां से अगला विराट, धोनी या रोहित शर्मा निकलता है। अगर आप भी मानते हैं कि भारत को मिल गया है नया क्रिकेटिंग हीरो — तो इस कहानी को हर क्रिकेट प्रेमी तक पहुंचाइए। और याद रखिए… जब वैभव बल्लेबाज़ी करता है तो रन बरसते हैं, और जब गेंद थामता है तो इतिहास बनता है!

देखें वीडियो –

Vinod Maurya
Vinod Maurya
Vinod Maurya has 2 years of experience in writing Finance Content, Entertainment news, Cricket and more. He has done B.Com in English. He loves to Play Sports and read books in free time. In case of any complain or feedback, please contact me @informalnewz@gmail.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments