Home Finance Bank FD New Interest Rates: इस बैंक ने किया FD रेट्स में...

Bank FD New Interest Rates: इस बैंक ने किया FD रेट्स में बदलाव, दे रहा है 8% का ब्याज, जानिए डिटेल्स

0
Bank FD New Interest Rates: इस बैंक ने किया FD रेट्स में बदलाव, दे रहा है 8% का ब्याज, जानिए डिटेल्स

Bank FD New Interest Rates: इस बैंक ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) ब्याज दरों में रिवीजन कर दिया है। बैंक सामान्य सिटीजन, सीनियर सिटीजन और सुपर सीनियर सिटीजन को आकर्षक रिटर्न का ऑफर कर रहा है। सुपर सीनियर सिटीजन 80 साल के अधिक उम्र के निवेशक को कहा जाता है

Punjab and Sind Bank: पंजाब एंड सिंध बैंक ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) ब्याज दरों में रिवीजन कर दिया है। बैंक सामान्य सिटीजन, सीनियर सिटीजन और सुपर सीनियर सिटीजन को आकर्षक रिटर्न का ऑफर कर रहा है। सुपर सीनियर सिटीजन 80 साल के अधिक उम्र के निवेशक को कहा जाता है। बैंक ने 7 दिनों से लेकर 10 सालों के पीरियड की FD पर ब्याज दरें 4% से 7.45% सालाना रखी हैं। सामान्य सिटीजन के लिए सबसे ऊंची ब्याज दर 7.50% सालना मिल रही है।

सीनियर सिटीजन को FD पर मिलने वाले फायदे

पंजाब एंड सिंध बैंक सीनियर सिटीजन को 0.50% का एक्स्ट्रा ब्याज ऑफर कर रहा है। सीनियर सिटीजन के लिए बैंक की सबसे ऊंची ब्याज दर 8% सालाना है, जो 555 दिनों की गैर-कॉलेबल FD पर मिल रही है। ये नई ब्याज दरें 14 नवंबर 2024 से लागू हो गई है। नई ब्याज दर का फायदा नई एफडी और रिन्यू होने वाली एफडी को मिलेगा। हालांकि, यह दरें एनआरई, एनआरओ, कैपिटल गेन और बल्क डिपॉजिट पर लागू नहीं है।

सुपर सीनियर सिटीजन के लिए फायदे

सुपर सीनिय सिटीजन यानी 80 साल या उससे अधिक उम्र के निवेशकों को बैंक अतिरिक्त 0.15% ब्याज देता है। यह फायदा स्पेशल पीरियड की एफडी पर लागू होगा। स्पेशल पीरियड की एफडी 222, 333, 444, 555, 777, 999 दिन और PSB ग्रीन अर्थ 22 महीने, 44 महीने और 66 महीने की एफडी पर लागू हो रहा है।

पंजाब एंड सिंध बैंक FD रेट्स – 14 नवंबर 2024 से लागू

मैच्योरिटी 3 करोड़ रुपये तक की एफडी पर इंटरेस्ट रेट
7 – 14 दिन 4.00(#)
15 – 30 दिन 4.00
31 – 45 दिन 4.25
46 – 90 दिन 4.50
91 – 120 दिन 4.50
121-150 दिन 4.75
151 – 179 दिन 6.00
180 – 221 दिन 5.25
222 दिन 6.30
223 – 269 दिन 5.25
270 – 332 दिन 5.50
333 दिन 7.20
334 – <1 साल 5.50
1 साल 6.30
> 1 साल – 443 दिन 6.00
444 दिन 7.30
445 दिन – 554दिन 6.00
555 दिन ( Callable) 7.45
555 दिन ( Non – Callable)* 7.50
556 दिन – <22 महीने 6.00
22 महीने 7.00*
>22 महीने -< 2 साल 6.00
2 साल – 776 दिन 6.30
777 दिन 7.25
999 दिन (Callable) 6.65
999 दिन (Non-Callable)* 7.40
1000 दिन -< 3 साल 6.30
3 साल -< 44 महीने 6.00
44 महीने 6.75*
>44 महीने – 5 साल 6.00
>5 साल -< 66 महीने 6.25
66 महीने 6.45*
>66 महीने – 10 साल 6.25

 

नोट – ये इंटरेस्ट बैंक की वेबसाइट से लिये गए हैं। जिन इंटरेस्ट पर स्टार बना हुआ है, वह PSB ग्रीन अर्थ एफडी है। जो 22 महीने, 44 महीने और 66 महीने के लिए ऑफर की जा रही है। इसके अलावा 222, 333, 444, 555, 777, 999 दिन की स्पेशल एफडी स्कीम है। जो कुछ समय यानी 31 दिसंबर 2024 तक के लिए बैंक ऑफर कर रहा है।

इसे भी पढ़े-

Exit mobile version
🔔 Enable Notifications