define( 'DISABLE_WP_CRON', true ); BSNL ने फिर घटाई सस्ते प्लान की वैलिडिटी, 5G आने तक रहेगा कितना किफायती? - हिन्दी समाचार, Hindi breaking news, Latest hindi news - Informalnewz hindi
Friday, October 16, 2026
HomeTec/AutoBSNL ने फिर घटाई सस्ते प्लान की वैलिडिटी, 5G आने तक रहेगा...

BSNL ने फिर घटाई सस्ते प्लान की वैलिडिटी, 5G आने तक रहेगा कितना किफायती?

बीएसएनएल ने अपने किफायती प्लान महंगे करने का नया तरीका निकाला है। BSNL चुपचाप अपने सस्ते प्लान की वैलिडिटी घटा रहा है। ऐसे में ग्राहकों को चिंता है कि BSNL भी आखिर में JIO और Airtel की राह पर निकल पड़ा है।

BSNL ने एक बार फिर अपने एक सस्ते प्लान की वैलिडिटी को घटा दिया है। अभी पिछले दिनों ही BSNL ने अपने 99 रुपये वाले सबसे सस्ते प्लान की वैलिडिटी को घटाया था। इसके बाद अपने दूसरे सबसे सस्ते प्लान की वैलिडिटी को भी BSNL ने चुपचाप घटा दिया है। ऐसे में उन लोगों को चिंता होने लगी है जिन्होंने BSNL को एक सस्ता ऑप्शन मान कर अपने नंबर पोर्ट करवा लिए थे। वहीं लोगों का यह भी कहना है कि क्या BSNL आने वाले 5G की तैयारी इस तरह से कर रहा है कि उसके मौजूदा प्लान महंगे हो जाएं? इसके बारे में डिटेल में बात करते हैं।

BSNL का 147 रुपये वाला प्लान

99 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी घटाने के बाद BSNL ने अब अपने 147 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी को घटा दिया है। अब इस 147 रुपये वाले प्लान में 10GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के फायदे मिलेंगे। पहले की तरह अभी भी इस प्लान में SMS नहीं मिला करेंगे। अब ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इस प्लान में बदला क्या है?दरअसल पहले यह प्लान 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आता था। वहीं अब यह प्लान 25 दिन की वैलिडिटी के साथ आएगा।

ग्राहक को क्या नुकसान

भले कुछ लोगों को 5 दिन की वैलिडिटी घटाया जाना बड़ी बात न लगे लेकिन बता दें कि इसका असर उन लोगों पर पड़ेगा जो लो इनकम ग्रुप में आते हैं। जाहिर तौर पर सस्ते रिचार्ज प्लान का टार्गेट यूजर वही लोग होते हैं जो एक महीने के 350 से 600 रुपये तक का प्लान रिचार्ज नहीं करवा सकते। इन सस्ते प्लान की वैलिडिटी 5 दिन घटाने की वजह से अब इन लोगों को महीने में इसी प्लान को दो बार चार्ज करवाना पड़ेगा, ताकि सिम पूरे महीने एक्टिव रह सके। इससे आम आदमी की जेब पर खर्च बढ़ेगा। इसके अलावा इस प्लान की कीमत न बदल कर सिर्फ चुपचाप वैलिडिटी घटाने से यूजर को पता ही नहीं चलेगा कि उसके फायदे घट चुके हैं। एक सा दाम दिखने के चलते कई यूजर्स बिना इसके फायदे चेक किए सीधा रिचार्ज करवा लेंगे। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि लगातार अपने दो सस्ते प्लान्स की वैलिडिटी घटाने के बाद क्या BSNL भी Airtel और Jio की राह पर चल चुका है?

अब आगे क्या?

पहले 99 रुपये के प्लान की वैलिडिटी 18 दिन से घटाकर 15 दिन करने के बाद और अब 147 वाले प्लान की वैलिडिटी 30 दिन से घटा कर 25 दिन करने के बाद लोगों ने सवाल पूछना शुरू कर दिया है कि आखिरकार 4G या 5G आने तक BSNL कितना किफायती रह जाएगा? लोगों को डर है कि आखिर में कहीं जिस सर्विस प्रोवाइडर को वह सस्ता मान कर Jio या Airtel से शिफ्ट हुए थे, वह उतना ही महंगा न हो जाए।

shamyu maurya
shamyu maurya
Shyamu has done Degree in Fine Arts and has knowledge about bollywood industry. He started writing in 2018. Since then he has been associated with Informalnewz. In case of any complain or feedback, please contact me @informalnewz@gmail.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments