define( 'DISABLE_WP_CRON', true ); BSNL धांसू Plan! 10 महीने तक रिचार्ज फ्री, Free कॉलिंग और…. - हिन्दी समाचार, Hindi breaking news, Latest hindi news - Informalnewz hindi
Saturday, October 10, 2026
HomeTec/AutoBSNL धांसू Plan! 10 महीने तक रिचार्ज फ्री, Free कॉलिंग और....

BSNL धांसू Plan! 10 महीने तक रिचार्ज फ्री, Free कॉलिंग और….

BSNL Dhansu Plan : आजकल मोबाइल रिचार्ज प्लान्स काफी महंगे हो गए हैं, जिससे हर महीने रिचार्ज कराना कई लोगों के लिए एक परेशानी बन गया है. जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया (Vi) द्वारा कीमतें बढ़ाए जाने के बाद, दो एक्टिव नंबरों को मैनेज करना एक बड़ा खर्चा बन गया है. ऐसे में सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत देने के लिए बेहद किफायती और लंबी वैलिडिटी वाले प्लान पेश किए हैं.

BSNL का 10 महीने वाला रिचार्ज प्लान

अगर आप निजी टेलीकॉम कंपनियों के महंगे मासिक प्लान्स से परेशान हैं, तो BSNL का नया ऑफर आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. BSNL ने एक ऐसा प्लान पेश किया है, जिसकी वैलिडिटी पूरे 10 महीने (300 दिन) तक है. इस प्लान के जरिए आप हर महीने रिचार्ज कराने की झंझट से बच सकते हैं और पैसे भी बचा सकते हैं.

और पढ़ें – Samsung Galaxy Tab S10 FE जानिए कब हॉगा लांच

₹797 प्लान की डिटेल्स

BSNL का ₹797 का प्लान उन लोगों के लिए खास है, जो अपनी सिम को लंबे समय तक सक्रिय रखना चाहते हैं. यह प्लान 300 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. आइए जानते हैं इस प्लान में क्या खास है….

• वैलिडिटी: 300 दिन.

• आउटगोइंग कॉल्स: पहले 60 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है और 60 दिनों के बाद कॉलिंग सुविधा बंद हो जाएगी.

• डेटा: पहले 60 दिनों तक हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा. कुल 120GB डेटा.

• SMS: पहले 60 दिनों तक रोजाना 100 मुफ्त SMS.

• 60 दिनों के बाद: डाटा, कॉलिंग और SMS सेवाएं बंद हो जाएंगी. लेकिन सिम एक्टिव रहेगी, लेकिन सेवाओं का उपयोग करने के लिए दूसरा रिचार्ज कराना होगा.

किसके लिए है यह प्लान फायदेमंद?

यह प्लान उन यूजर्स के लिए बहुत फायदेमंद है, जो BSNL सिम को सेकेंडरी नंबर के रूप में इस्तेमाल करते हैं. ऐसे यूजर्स, जिन्हें सिर्फ अपनी सिम को एक्टिव रखना है और हर महीने रिचार्ज नहीं कराना चाहते, उनके लिए यह प्लान सबसे बेहतर ऑप्शन है.

और पढ़ें – Watch viral video : मैच शुरु होने से पहले जोस बटलर ने जीता फैंस का दिल, देखें वीडियो

Vinod Maurya
Vinod Maurya
Vinod Maurya has 2 years of experience in writing Finance Content, Entertainment news, Cricket and more. He has done B.Com in English. He loves to Play Sports and read books in free time. In case of any complain or feedback, please contact me @informalnewz@gmail.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments