define( 'DISABLE_WP_CRON', true ); कप्तान शुभमन गिल ने खुद किया खुलासा, क्यों हुई गुजरात की हार? - हिन्दी समाचार, Hindi breaking news, Latest hindi news - Informalnewz hindi
Friday, October 16, 2026
HomeSportsकप्तान शुभमन गिल ने खुद किया खुलासा, क्यों हुई गुजरात की हार?

कप्तान शुभमन गिल ने खुद किया खुलासा, क्यों हुई गुजरात की हार?

IPL 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला एकदम थ्रिल और ड्रामा से भरपूर रहा! जब मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस आमने-सामने आए, तो मैदान पर मानो बिजली गिर पडी । हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात को 20 रनों से शिकस्त दी। इस हार के बाद सबकी निगाहें टिक गईं GT के कप्तान शुभमन गिल पर।

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिल ने खुलासा किया कि हार का असली कारण फील्डिंग में हुई चूकें थीं। गिल बोले – “तीन कैच छोडना हमारे लिए बहुत भारी पड गया। जब गेंदबाज़ों को फील्ड से सपोर्ट नहीं मिलता, तो खेल हाथ से निकल जाता है।” उन्होंने टीम की मेहनत को सराहते हुए साई सुदर्शन की खास तौर पर तारीफ की, जिनकी बैटिंग पूरे सीज़न गुजरात की रीड बनी रही।

शुभमन ने कहा कि अगर 210 रन का टारगेट चेज़ करना

शुभमन ने कहा कि अगर 210 रन का टारगेट चेज़ करना होता, तो हम बेहतर स्थिति में रहते – लेकिन छोटे-छोटे मौके छोडना महंगा साबित हुआ। अब जब मुंबई जीत के साथ क्वालीफायर-2 में पहुंच चुकी है, तो उसका मुकाबला होगा श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स से।

दोनों टीमें ज़ोरदार फॉर्म में हैं और जो टीम वहां जीतेगी

दोनों टीमें ज़ोरदार फॉर्म में हैं और जो टीम वहां जीतेगी, वह फाइनल में भिडेगी विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से। अब बस एक सवाल हर क्रिकेट प्रेमी के ज़हन में है – “कौन बनेगा IPL 2025 का चैंपियन?” फैंस की धडकने तेज़ हो चुकी हैं, और इंतज़ार है उस महा-मुकाबले का जहां ट्रॉफी के लिए होगी आखिरी जंग!

Read Also:

Vinod Maurya
Vinod Maurya
Vinod Maurya has 2 years of experience in writing Finance Content, Entertainment news, Cricket and more. He has done B.Com in English. He loves to Play Sports and read books in free time. In case of any complain or feedback, please contact me @informalnewz@gmail.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments