define( 'DISABLE_WP_CRON', true ); CSK vs MI highlights point : चेन्नई ने मुंबई को पटका, सूर्यकुमार यादव ने जानिए किसे बताया हार का जिम्मेदार - हिन्दी समाचार, Hindi breaking news, Latest hindi news - Informalnewz hindi
Saturday, October 10, 2026
HomeSportsCSK vs MI highlights point : चेन्नई ने मुंबई को पटका, सूर्यकुमार...

CSK vs MI highlights point : चेन्नई ने मुंबई को पटका, सूर्यकुमार यादव ने जानिए किसे बताया हार का जिम्मेदार

CSK vs MI highlights point : पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल 2025 में जीत के साथ शुरुआत करते हुए शनिवार को मुंबई इंडियंस को चार विकेट से धूल चटाई। टीम को मुंबई से 156 रनों का टारगेट मिला था, जिसे टीम ने छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। वैसे तो मुंबई के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या हैं, लेकिन उन पर लगे एक मैच के बैन की वजह से इस मैच में टीम की कमान सूर्यकुमार यादव ने संभाली। मुंबई की टीम को बेशक इस मैच में हार झेलनी पड़ी है, लेकिन इसके बाद भी सूर्यकुमार ने अपनी टीम की जमकर तारीफ की है।

सूर्यकुमार यादव ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के बाद कहा,

‘हम 15-20 रन पीछे रह गए। लेकिन लड़कों ने जो संघर्ष दिखाया, वह सराहनीय था। युवाओं को मौके देना… मुंबई इंडियंस को इसी के लिए जाना जाता है। स्काउट्स 10 महीने तक ऐसा करते हैं और विग्नेश पुठूर उसी का एक प्रोडक्ट है।

रुतुराज की बल्लेबाजी ने मैच को हमसे दूर कर दिया

मेरे मन में यह विचार था कि मैच आखिर तक जा सकता है। यही वजह है कि मैंने उसका एक ओवर बचा कर रखा था। उसे 18वां ओवर देना कोई बड़ी बात नहीं थी। जिस तरह से रुतुराज ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी की, उसने मैच को हमसे दूर कर दिया।’

टीम की जीत पर क्या बोले चेन्नई के कप्तान

पहले ही मैच ही मुंबई जैसी मजबूत टीम को हराने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ काफी खुश दिखे। उन्होंने कहा, ‘टीम की जीत से खुश हूं और जीतने वाली टीम का हिस्सा बनना अच्छा है। मैं और भी ज्यादा क्लिनिकल होना पसंद करता, लेकिन खेल ऐसे ही चलता है। यह टीम की जरूरत है। इससे टीम को ज्यादा बैलेंस मिलता है और मैं अपनी स्थिति बदलकर वास्तव में खुश हूं।

स्पिनर बिल्कुल सही थे और मेगा ऑक्शन के ठीक बाद चेपॉक में तीनों स्पिनरों का एक साथ गेंदबाजी करना अच्छा है। खलील अनुभवी हैं और नूर अहमद एक एक्स फैक्टर हैं और इसलिए हम उन्हें टीम में चाहते थे और आर अश्विन का होना भी अच्छा है। धोनी इस साल ज्यादा फिट हैं और वह अभी भी युवा दिख रहे हैं।’

Read More –

Vinod Maurya
Vinod Maurya
Vinod Maurya has 2 years of experience in writing Finance Content, Entertainment news, Cricket and more. He has done B.Com in English. He loves to Play Sports and read books in free time. In case of any complain or feedback, please contact me @informalnewz@gmail.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments