define( 'DISABLE_WP_CRON', true ); 90 दिनों तक FREE OTT, मात्र 100 रुपये में; जानिए Airtel और Jio में कौन बेहतर - हिन्दी समाचार, Hindi breaking news, Latest hindi news - Informalnewz hindi
Friday, October 16, 2026
HomeNews90 दिनों तक FREE OTT, मात्र 100 रुपये में; जानिए Airtel और...

90 दिनों तक FREE OTT, मात्र 100 रुपये में; जानिए Airtel और Jio में कौन बेहतर

Jio और Airtel भारतीय मार्केट की दो सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनियां हैं और इन दोनों की ओर से ही खास रीचार्ज प्लान्स ऑफर किए जा रहे हैं, जिनके साथ OTT सेवाओं का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। मजे की बात ये है कि ऐसे प्लान्स की लिस्ट केवल 100 रुपये कीमत से शुरू हो रही है। Jio और Airtel दोनों के ही 100 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के साथ OTT का मजा फ्री दिया जा रहा है।

दोनों ही कंपनियों के 100 रुपये कीमत वाले प्लान डाटा-ओनली टैरिफ हैं, यानी इनके साथ कोई कॉलिंग या SMS बेनिफिट्स नहीं मिलते। ये दोनों ही प्लान अतिरिक्त डाटा का फायदा देते हैं और फ्री OTT तो मिल ही रहा है। किसी भी ऐक्टिव प्लान के साथ इनकी मदद से रीचार्ज किया जा सकता है और उस प्लान के खत्म होने का इंतजार नहीं करना पड़ता।

Airtel का 100 रुपये वाला प्लान

एयरटेल के जिन यूजर्स को 5GB एक्सट्रा डाटा की जरूरत है, वे इस प्लान से रीचार्ज कर सकते हैं। यह प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आया है। इससे रीचार्ज करने की स्थिति में JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन का फायदा 30 दिनों के लिए दिया जा रहा है। ध्यान रहे, मोबाइल सब्सक्रिप्शन होने के चलते आप केवल मोबाइल या टैबलेट स्क्रीन्स पर ही स्ट्रीमिंग कर सकते हैं।

Jio का 100 रुपये वाला प्लान

जियो के 100 रुपये वाले प्लान में भी 5GB एक्सट्रा डाटा दिया जा रहा है लेकिन इसने वैलिडिटी के मामले में Airtel से बाजी मार ली है। यह प्लान 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और 90 दिनों के लिए ही JioHotstar (Mobile/TV) सब्सक्रिप्शन दे रहा है। साथ ही इसके साथ यूजर्स मोबाइल और टैबलेट के अलावा लैपटॉप और स्मार्ट टीवी स्क्रीन पर भी कंटेंट स्ट्रीम कर सकते हैं।

कुल मिलाकर जियो के प्लान से रीचार्ज करने में ज्यादा फायदा है क्योंकि यह लंबी वैलिडिटी के अलावा Mobile और TV दोनों का सब्सक्रिप्शन उतनी ही कीमत में ऑफर कर रहा है।

स्पोर्ट की ताजा अपडेट –

Read Also:

Vinod Maurya
Vinod Maurya
Vinod Maurya has 2 years of experience in writing Finance Content, Entertainment news, Cricket and more. He has done B.Com in English. He loves to Play Sports and read books in free time. In case of any complain or feedback, please contact me @informalnewz@gmail.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments