define( 'DISABLE_WP_CRON', true ); Google Pixel 9a की कीमत लीक, जानिए क्या होंगे दमदार फीचर्स - हिन्दी समाचार, Hindi breaking news, Latest hindi news - Informalnewz hindi
Saturday, October 10, 2026
HomeTec/AutoGoogle Pixel 9a की कीमत लीक, जानिए क्या होंगे दमदार फीचर्स

Google Pixel 9a की कीमत लीक, जानिए क्या होंगे दमदार फीचर्स

Google Pixel 9a : पिछले साल लॉन्च हुए Pixel 9 सीरीज के सबसे अफोर्डेबल मॉडल को 2025 की पहली छमाही में लॉन्च किया जा सकता है। गूगल अपने इस मिड बजट स्मार्टफोन को जून में लॉन्च कर सकता है। फोन की कीमत लॉन्च से पहले लीक हो गई है। इसके अलावा Google Pixel 10a की डिटेल भी सामने आई है।

एंड्रॉइड हैडलाइंस की रिपोर्ट के मुताबिक, Pixel 9a को 499 डॉलर यानी 43,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन 128GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में आ सकता है। पिछले साल Pixel 8a को भी इसी कीमत में लॉन्च किया गया था। हालांकि, इसका 256GB वाला वेरिएंट महंगा हो सकता है।

और पढ़ें – iPhone SE 4 का पहला Video हुआ Leaked, डिजाइन, कीमत ,और स्पेसिफिकेशन यहां देखें

रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडा में यह फोन 679 डॉलर यानी लगभग 58,600 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हो सकता है। इसके टॉप 256GB वाले वेरिएंट को 809 डॉलर यानी लगभग 69,800 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। इसमें Pixel 9 जैसा डिजाइन और फीचर दिया जा सकता है।

Google Pixel 9a के फीचर्स की बात करें तो यह फोन 6.3 इंच के FHD+ डिस्प्ले के साथ आएगा। फोन का डिस्प्ले 2,700 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा। फोन में Google Tensor G3 प्रोसेसर दिया जा सकता है। साथ ही, यह 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ आएगा।

गूगल के इस मिड बजट स्मार्टफोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है। फोन में 48MP का मेन कैमरा मिलेगा, जो OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन फीचर को सपोर्ट करता है। इस फोन में 12MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का कैमरा दिया जाएगा।

Pixel 9a को Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च किया जाएगा। फोन में IP68 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट फीचर दिया जाएगा। यह फोन 5,100mAh की दमदार बैटरी के साथ-साथ वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।

और पढ़ें – IND vs ENG 3rd T20: सूर्यकुमार यादव ने ‘हैट्रिक’ लगाकर रचा इतिहास, खड़े-खड़े कर दिया खेल

Vinod Maurya
Vinod Maurya
Vinod Maurya has 2 years of experience in writing Finance Content, Entertainment news, Cricket and more. He has done B.Com in English. He loves to Play Sports and read books in free time. In case of any complain or feedback, please contact me @informalnewz@gmail.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments