define( 'DISABLE_WP_CRON', true ); लिवर को मजबूत कैसे बनाएं? जानिए, बाबा रामदेव का घरेलू अचूक उपाय - हिन्दी समाचार, Hindi breaking news, Latest hindi news - Informalnewz hindi
Saturday, October 10, 2026
HomeHealthलिवर को मजबूत कैसे बनाएं? जानिए, बाबा रामदेव का घरेलू अचूक उपाय

लिवर को मजबूत कैसे बनाएं? जानिए, बाबा रामदेव का घरेलू अचूक उपाय

How to make the liver strong? | लिवर को मजबूत कैसे बनाएं? : आप रोजाना फिटनेस का पता लगाने के लिए रोज कुछ देर दंड बैठक करें। इससे आप पता कर सकते हैं कि बरसात के इस मौसम में आप पर वायरल हेपेटाइटिस का कितना खतरा है। अगर आपको 3-4 दंड बैठक करने के बाद थकान नहीं हो रही है तो समझ लें आप सेफ हैं। लेकिन जो लोग 8-10 बार उठने-बैठने में ही थक जा रहे हैं, उनकी सांस फूल रही है, वो समझ लें कि कहीं ना कहीं लिवर में दिक्कत है। क्योंकि जिगर में कमज़ोरी का पहला लक्षण है। जरा सी फिज़िकल एक्टिविटी में ही थक जाना। लेकिन अब आप सोच रहे होंगे कि वायरल हेपेटाइटिस का लिवर की कमज़ोरी से क्या कनेक्शन हैं।

लिवर को मजबूत कैसे बनाएं?

दरअसल इस वक्त जो मौसम चल रहा है उसमें बाढ़-बारिश से हुए जल जमाव-गंदे पानी की वजह से वायरल हेपेटाइटिस बढ़ रहा है। जिसका घातक हमला लिवर पर होता है। हेपेटाइटिस होने पर लिवर के टिश्यूज में स्वेलिंग बढ़ने लगती है और वक्त पर इलाज ना हो तो ये परेशानी कैंसर में भी तब्दील हो सकती है। WHO तो इसे लेकर लगातार अलर्ट कर रहा है। WHO की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में हर साल हेपेटाइटिस के 20 लाख नए मामले सामने आते हैं और 13 लाख से ज़्यादा लोग इस बीमारी से जान गंवाते हैं। लगभग हर 30 मिनट में 1 शख्स की मौत हेपेटाइटिस से होती है।

वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे 2025

इसीलिए इस खतरनाक बीमारी के बारे में अवेयरनेस बढ़ाने के लिए हर साल 28 जुलाई को वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे मनाया जाता है। हेपेटाइटिस के 5 स्ट्रेन हैं, जिनमें हेपेटाइटिस A और E खाने-पीने से होता हैं। जबकि B,C और D इंफेक्टेड ब्लड चढ़ाने से फैलते हैं। जबकि दुनिया में सबसे ज्यादा मौत हेपेटाइटिस B से होती हैं। किन अगर योग को साथी बना लिया तो हेपेटाइटिस क्या कोई भी इंफेक्शन डरा नहीं पाएगा। क्योंकि चाहे बीमारियों से बचना हो या फिर इम्यूनिटी को फौलादी बनाना हो। योग-आयुर्वेद का कोई तोड़ नहीं है। स्वामी रामदेव से जानिए लिवर को स्वस्थ कैसे बनाएं।

कमज़ोर लिवर के लक्षण

  • थकान कमज़ोरी
  • पेट में दर्द और सूजन
  • भूख न लगना
  • तेज़ी से वजन घटना
  • स्किन-आंख में पीलापन

लिवर प्रॉब्लम्स की वजह

  • तला-भुना खाना
  • मसालेदार खाना
  • फैटी फूड्स
  • जंक फूड
  • रिफाइंड शुगर
  • अल्कोहल

लिवर का काम 

  • 500 से ज्यादा काम
  • एंजाइम्स बनाना
  • ब्लड फिल्टर करना
  • टॉक्सिंस निकालना
  • कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल
  • डाइजेशन
  • प्रोटीन बनाना
  • इम्यूनिटी बढ़ाना

लिवर बचाने के लिए क्या करें

  • शुगर कंट्रोल करें
  • वज़न कम करें
  • लाइफस्टाइल बदले
  • कोलेस्ट्रॉल लेवल घटाएं

खतरे में लिवर जानिए क्या करें?

  • हाई बीपी
  • हाई शुगर
  • हाई कोलेस्ट्रॉल

यंग एज से रखें लिवर का ख्याल

  • शाकाहारी खाने से लिवर प्रॉब्लम कम
  • प्लांट बेस्ड फूड से फैटी लिवर ठीक
  • मौसमी फल और हरी सब्जियां
  • साबुत अनाज और लो फैट डेयरी प्रोडक्ट

Read Also:

Vinod Maurya
Vinod Maurya
Vinod Maurya has 2 years of experience in writing Finance Content, Entertainment news, Cricket and more. He has done B.Com in English. He loves to Play Sports and read books in free time. In case of any complain or feedback, please contact me @informalnewz@gmail.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments