define( 'DISABLE_WP_CRON', true ); ICICI Credit Card Rule Change: बड़ी खबर! 15 नवंबर से बदल जायेगा ICICI क्रेडिट कार्ड से जुड़े ये नियमों, जानलें नए नियम के बारें - हिन्दी समाचार, Hindi breaking news, Latest hindi news - Informalnewz hindi
Saturday, October 10, 2026
HomeFinanceICICI Credit Card Rule Change: बड़ी खबर! 15 नवंबर से बदल जायेगा...

ICICI Credit Card Rule Change: बड़ी खबर! 15 नवंबर से बदल जायेगा ICICI क्रेडिट कार्ड से जुड़े ये नियमों, जानलें नए नियम के बारें

ICICI Credit Card Rule Change: दो दिन बाद 15 नवंबर से आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जिसका असर रिवार्ड पॉइंट से लेकर ट्रांजैक्शन फीस तक पर पड़ेगा.

ICICI Credit Card Rule Change: अगर आपके पास आईसीआईसीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड (ICICI Bank Credit Card) है, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. दरअसल, दो दिन बाद यानी 15 नवंबर से इस क्रेडिट कार्ड से जुड़े कई नियम बदलने वाले हैं, जिसका सीधा असर आपके ऊपर पड़ेगा. जिन नियमों में बदलाव (Rule Change) होने जा रहे हैं, उनमें एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस से लेकर यूटिलिटी ट्रांजैक्शंस और रिवार्ड पॉइंट्स तक शामिल हैं.

एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस की लिमिट

ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड के नियमों में 15 नवंबर से होने वाले बदलाव का असर विभिन्न कार्ड कैटेगरी में रिवॉर्ड पॉइंट, ट्रांजेक्शन फीस और बेनेफिट्स पर पड़ने वाला है. Credit Card में जो नए रूल लागू होने जा रहे हैं, उनमें ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को कॉम्प्लिमेंट्री एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस के लिए अब एक तिमाही में अपने कार्ड से 75,000 रुपये खर्च करने होंगे. जबकि पहले एक तिमाही में 35,000 रुपये की खरीदारी करने पर कॉम्प्लिमेंट्री एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस मिलता था.

फ्यूल सरचार्ज Waiver का नियम

प्राइवेट सेक्टर के दूसरे सबसे बड़े बैंक ICICI Bank ने क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए फ्यूल सरचार्ज वेवर नियम को भी बदलने का फैसला किया है. बैंक की ओर से अब क्रेडिट कार्ड पोर्टफोलियो के लिए हर महीने 50,000 रुपये तक के ट्रांजैक्शन पर फ्यूल सरचार्ज फ्री होगा. हालांकि, एक्सक्लूसिव एमराल्ड मास्टरकार्ड मेटल क्रेडिट कार्ड के लिए, यह लिमिट 1 लाख रुपये प्रति माह होगी.

यूटिलिटी और इंश्योरेंस पेमेंट का रूल

Utility Transactions के तहत प्रीमियम क्रेडिट कार्ड्स (रूबिक्स, सैफिरो, एमरॉल्ड) पर लगभग 80,000 रुपये तक के मासिक खर्च और इस लिमिट तक के इंश्योरेंस पेमेंट पर रिवॉर्ड पॉइंट मिलते रहेंगे. इसके अतिरिक्त अन्य कार्डों के लिए ये लिमिट 40,000 रुपये तक मासिक खर्च या इंश्योरेंस पेमेंट की होगी, जिस पर भी रिवॉर्ड पॉइंट मिलेंगे.

इसके अलावा प्रीमियम क्रेडिट कार्ड धारक ग्रॉसरी पर 40,000 रुपये तक मासिक खर्च करने पर रिवॉर्ड पॉइंट कमा सकेंगे. जबकि अन्य सभी कार्डों के लिए इस लिमिट को 20,000 रुपये किया जा रहा है.

सप्लीमेंट्री कार्ड पर फीस के साथ ये चेंज भी

ICICI Bank ने नए बदलावों के तहत सप्लीमेंट्री कार्ड होल्डर्स पर 199 रुपये की एनुअल फीस लागू की है. जो कि कार्ड एनिवर्सरी मंथ स्टेटमेंट में जुड़ेगी. इसके अलावा पढ़ाई समेत अन्य यूटिलिटी लेन-देन के लिए CRED, Paytm या MobiKwik जैसे थर्ड-पार्टी पेमेंट प्लेफॉर्म्स का इस्तेमाल करके पेमेंट करने पर ट्रांजैक्शन अमाउंट पर 1 फीसदी का चार्ज लागू किया जाएगा. इसके अलावा बैंक की ओर से ड्रीमफॉल्क्स कार्ड (DreamFolks Card) के जरिए से दी जाने वाली स्पा सुविधा (Spa Service) भी बंद की जा रही है.

इसे भी पढ़े-

पैन कार्ड धारकों के लिए अलर्ट: 31 दिसंबर 2024 तक कर लें ये काम, नहीं तो पैन कार्ड हो जाएगा निष्क्रिय

 

Sunil kumar
Sunil kumar
Sunil Sharma has 3 years of experience in writing Finance Content, Entertainment news, Cricket and more. He has done B.Com in English. He loves to Play Sports and read books in free time. In case of any complain or feedback, please contact me @ informalnewz@gmail.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments