define( 'DISABLE_WP_CRON', true ); Ind vs Aus: विराट कोहली को इरफान पठान ने दी चेतावनी, कहा करना है कमाल तो इस तरह के घातक गेंदबाजों से रहना होगा सावधान - हिन्दी समाचार, Hindi breaking news, Latest hindi news - Informalnewz hindi
Saturday, October 10, 2026
HomeNewsInd vs Aus: विराट कोहली को इरफान पठान ने दी चेतावनी, कहा...

Ind vs Aus: विराट कोहली को इरफान पठान ने दी चेतावनी, कहा करना है कमाल तो इस तरह के घातक गेंदबाजों से रहना होगा सावधान

IND vs AUS TEST SERIES: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत 9 फरवरी से होने वाली है. एक बार फिर फैंस की नजर विराट कोहली पर होगी. विराट ने सीमित ओवर के क्रिकेट में वापसी कर ली है. अब उनके सामने टेस्ट क्रिकेट की चुनौती होगी. सीरीज से खेले इरफान पठान ने विराट कोहली को स्पिन गेंदबाजों से बचने की खास सलाह दी है.

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत में कुछ दिन बचे है. दोनों टीमें एक दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार हैं. टेस्ट सीरीज की शुरुआत नागपुर में 9 फरवरी से होगी. सीरीज में टीम इंडिया के दिग्गज बैटर विराट कोहली पर फैंस की पैनी नजर होगी. विराट सीमित ओवरों के क्रिकेट से फॉर्म में लौट आएं हैं.

वह अब टेस्ट क्रिकेट में भी अपना शानदार प्रदर्शन दोहराना चाहेंगे. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ उन्हें संघर्ष करते हुए देखा गया है. पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने उन्हें स्पिन के खिलाफ सुधार करने के लिए एक खास सलाह दी है.

इरफान ने स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए कहा, ‘एक चीज जो वह (विराट) अपने दिमाग में रखेंगे वह एस्टन आगर और नाथन लियोन को काउंटर करना चाहेंगे.

क्योंकि वह खासकर स्पिन के खिलाफ स्ट्रगल करते हैं. स्पिन के खिलाफ हाल में उनका स्ट्राइक रेट भी नीचे आ गया है.

पठान ने आगे कहा, ‘मैं जानता हूं हम टेस्ट क्रिकेट की बात कर रहे हैं. लेकिन कई बार वह स्पिन के खिलाफ आक्रमक खेलते हैं, जिसकी जरूरत होती है. क्योंकि यह आपको उस प्रतिद्वंदिता में बेहतर बना देता है. खास कर तब, जब आप नाथन जैसे गेंदबाज का सामना कर रहे हो.

वह अपने स्पिन पर काबू रखते हैं. उनकी गेंद में उछाल होती है और वह गेंद को दाएं हाथ के बैटर से थोड़ा दूर रखते हैं.’

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली ने 20 टेस्ट में 48.05 की औसत से 1682 रन बनाए हैं. जिनमें 7 शतक भी शामिल हैं.

हालांकि, हाल के टेस्ट मैच की बात करे तो विराट ने बांग्लादेश के खिलाफ सभी टेस्ट मैच खेला. लेकिन वह टेस्ट मैच की सभी पारियों में फ्लॉप हुए थे. अगर विराट के बल्ले से रन नहीं निकले तो भारतीय टीम परेशानी में पड़ सकती है.

इसे भी पढ़ें – Rameez Raja: रमीज राजा ने फिर की फिर बत्तमीजी, कहा भारत कर रहा है पाकिस्तान के बॉलिंग मॉडल की नकल

इसे भी पढ़ें – IND vs AUS MATCH : रविचंद्रन अश्विन, अनिल कुंबले के इस रिकॉर्ड को तोड़कर, बन सकते है नंबर वन गेंदबाज

Vinod Maurya
Vinod Maurya
Vinod Maurya has 2 years of experience in writing Finance Content, Entertainment news, Cricket and more. He has done B.Com in English. He loves to Play Sports and read books in free time. In case of any complain or feedback, please contact me @informalnewz@gmail.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments