define( 'DISABLE_WP_CRON', true ); IPhone की बिक्री अचानक हुई कम, सामने आई बड़ी वजह जानकर चौंके ग्राहक - हिन्दी समाचार, Hindi breaking news, Latest hindi news - Informalnewz hindi
Saturday, October 10, 2026
HomeNewsIPhone की बिक्री अचानक हुई कम, सामने आई बड़ी वजह जानकर चौंके...

IPhone की बिक्री अचानक हुई कम, सामने आई बड़ी वजह जानकर चौंके ग्राहक

Apple IPhone Sale Record Downfall: IPhone मार्केट में एप्पल के आईफोन की सेल की डिमांड गिरती जा रही है। साल 2024 की पहली तिमाही में बिजनेस में गिरावट दर्ज की गई है। इससे कंपनी के शेयरों में भी कमी आई है। अमेरिका की कंपनी हुआवेई एप्पल को कड़ी टक्कर दे रही है, जिसके कारण मार्केट में कंपनी की रैंक भी गिर गई है। आइये जानते हैं IPhone की मार्केट वैल्यू लगातार क्यों हो रही कम।

Apple IPhone Sale Record Downfall in China: चीन में एप्पल के आईफोन की बिक्री घटती जा रही है। पिछले 6 हफ्तों में आईफोन की सेल में करीब 24 प्रतिशत की गिरावट आने का अनुमान लगाया गया है। इसकी वजह अमेरिका की कंपनी हुआवेई (Huawei) की बढ़ती लोकप्रियता बताई जा रही है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, हुआवेई के प्रोडक्ट चीन के लोगों की पसंद बनते जा रहे है। कंपनी के प्रोडक्ट्स की सेल में 64% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे चीन में एप्पल के कारोबार में मंदी आ गई है। चालू तिमाही के लिए कंपनी का राजस्व अनुमानित आय से 6 बिलियन डॉलर कम था।

मार्केट की टॉप कंपनियों में चौथे नंबर पर आई एप्पल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, iPhone बनाने वाली कंपनी एप्पल के शेयर मंगलवार को 2.8% गिर गए। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों के दाम करीब 12 प्रतिशत गिर गए हैं। काउंटरप्वाइंट की रिपोर्ट के अनुसार, चीन की स्मार्टफोन मार्केट में एप्पल की हिस्सेदारी गिरकर 15.7% रह गई है।

कंपनी मार्केट के टॉप-10 ब्रांड में चौथे स्थान पर आ गई है, जबकि एक साल पहले कंपनी की रैंक सेकेंड थी और बाजार में हिस्सेदारी 19% थी। अब साल हुआवेई दूसरे स्थान पर पहुंच गई, क्योंकि इसकी बाजार में हिस्सेदारी एक साल पहले 9.4% थी और अब बढ़कर 16.5% हो गई है।

आईफोन पर डिस्काउंट ऑफर तक कंपनी को करना पड़ा

रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन में कुल स्मार्टफोन मार्केट की सेल में 7% की गिरावट आई है। काउंटरप्वाइंट के वरिष्ठ विश्लेषक मेंगमेंग झांग कहते हैं कि एप्पल को हुआवेई से कड़ी प्रतिस्पर्धा मिल रही है, जबकि ओप्पो, वीवो और श्याओमी जैसी कंपनियां एप्पल के सामने टिक नहीं पाई थीं।

Apple ने पिछले हफ्ते अलीबाबा के प्लेटफॉर्म Tmall पर फ्लैगशिप स्टोर्स के जरिए कुछ आईफोन के मॉडल्स पर 1,300 युआन ($180.68) की सब्सिडी देना शुरू किया था। कंपनी ने पिछले महीने ही अपनी आधिकारिक साइटों पर iPhone पर 500 युआन की छूट ऑफर की थी।

Vinod Maurya
Vinod Maurya
Vinod Maurya has 2 years of experience in writing Finance Content, Entertainment news, Cricket and more. He has done B.Com in English. He loves to Play Sports and read books in free time. In case of any complain or feedback, please contact me @informalnewz@gmail.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments