define( 'DISABLE_WP_CRON', true ); Kavya Maran new viral video : काव्या मारन की खुशी गम में बदली, वजह जानकर चौंके फैंस - हिन्दी समाचार, Hindi breaking news, Latest hindi news - Informalnewz hindi
Saturday, October 10, 2026
HomeSportsKavya Maran new viral video : काव्या मारन की खुशी गम में...

Kavya Maran new viral video : काव्या मारन की खुशी गम में बदली, वजह जानकर चौंके फैंस

Sunrisers Hyderabad, Kavya Maran : सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने चेपॉक के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को पांच विकेट से शिकस्त दी है। हैदराबाद के लिए इस मैच में हर्षल पटेल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उनके आगे CSK के बल्लेबाज टिक नहीं पाए और जल्दी आउट हो गए। उन्होंने अपने चार ओवर में 28 रन देकर चार विकेट हासिल किए और हैदराबाद की जीत में बड़े नायक साबित हुए। 

हर्षल पटेल ने छोड़ा आसान सा कैच

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए मैच में 7वां ओवर जीशान अंसारी ने किया था। इस ओवर की आखिरी गेंद पर क्रीज पर रवींद्र जडेजा मौजूद थे। उन्होंने इस गेंद पर एक बड़ा स्ट्रोक खेला। गेंद सीधे फील्डर हर्षल पटेल के हाथों में गई। पहले तो लगा कि उन्होंने कैच ले लिया, लेकिन आखिरी में उन्होंने उसे लापरवाही से छोड़ दिया। हर्षल जब कैच लेने के लिए गेंद के नीचे आए थे, तो स्टेडियम में बैठी हुई काव्या मारन बहुत ही खुश हुईं, लेकिन जैसे ही हर्षल ने कैच छोड़ा वह दुखी हो गईं। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गेंदबाजी में दम

हर्षल पटेल ने भले ही फील्डिंग में अपना जलवा नहीं दिखा पाए हों, लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने कमाल कर दिया। उनकी वजह से ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई। उन्होंने मैच में डेवाल्ड ब्रेविस, महेंद्र सिंह धोनी, सैम करन और नूर अहमद के विकेट हासिल किए।

सनराइजर्स हैदराबाद हासिल किया टारगेट

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 154 रन बनाए थे, जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने बहुत ही आसानी से टारगेट हासिल कर लिया। टीम के लिए ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। वहीं कामिंदु मेंडिस ने 32 रनों का योगदान दिया। इन प्लेयर्स ने जीत में अहम भूमिका निभाई।

Read Also :

Vinod Maurya
Vinod Maurya
Vinod Maurya has 2 years of experience in writing Finance Content, Entertainment news, Cricket and more. He has done B.Com in English. He loves to Play Sports and read books in free time. In case of any complain or feedback, please contact me @informalnewz@gmail.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments