define( 'DISABLE_WP_CRON', true ); New Post office Scheme : घर बैठे हर महीने का 20,000 से ज्यादा का ब्याज, 5 साल में 12 लाख का ब्याज - हिन्दी समाचार, Hindi breaking news, Latest hindi news - Informalnewz hindi
Saturday, October 10, 2026
HomeFinanceNew Post office Scheme : घर बैठे हर महीने का 20,000 से...

New Post office Scheme : घर बैठे हर महीने का 20,000 से ज्यादा का ब्याज, 5 साल में 12 लाख का ब्याज

Senior Citizens Savings Scheme: जितने भी लोग नौकरी करते हैं या बिजनेस करते हैं या कोई भी काम करते हैं. सभी को अपने भविष्य की चिंता होती है. और उसी के हिसाब से सभी लोग इन्वेस्टमेंट करते हैं. क्योंकि आज का समय बड़ा अनिश्चितता भरा है. कब कौन क्या कर दे कोई नहीं जानता. इसलिए वृद्धावस्था में भी बुजुर्ग खुद के ही पैसों पर जीवन बिताना चाहते हैं.

इसके लिए बहुत सारी सरकारी और गैर सरकारी योजनाएं भी चल रही है. जिनमें बुजुर्गों को हर महीने पेंशन देने का प्रावधान है. तो वहीं पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम एक ऐसी योजना है. जिसमें इन्वेस्टमेंट करने के बाद हर महीने अच्छी खासी रकम मिलती रहेगी. कैसे करना होगा इसके लिए आवेदन, क्या है इसमें फायदे? चलिए जानते हैं.

घर बैठे हर महीने का 20,000 से ज्यादा का ब्याज

पोस्ट ऑफिस द्वारा लोगों के लिए बहुत सी योजनाएं चलाई जाती है. जिनमें बुजुर्गों के लिए भी सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम चलाई जा रही है. इस योजना में एक बार ही इन्वेस्ट किया जाता है. इसके बाद आपको हर तीन महीने बाद उस पर ब्याज मिलता है. योजना में एक हजार रुपये से लेकर अधिकतम 30 लाख रुपये तक एक बार में इन्वेस्ट किए जा सकते हैं. इसमें 5 साल तक के लिए इनवेस्ट किया जाता है.

और पढ़ें – Post Office की गजब स्कीम, हर महीने 5000 रुपये का इन्वेस्टमेंट करके पायें 8.5 लाख रुपये की मोटी रकम, जानिए कैसे

इसमें सरकार द्वारा 8.2% की दर से आपको ब्याज दिया जाता है. इस योजना में आपकी इनवेस्टमेंट के हिसाब से ब्याज दिया जाता है. यानी जितना ज्यादा रुपये आप योजना में इनवेस्ट करेंगे. आपको उतना ही इंटरेस्ट मिलेगा. अगर आप योजना में 30 लाख रुपये इनवेस्ट करते हैं. तो फिर हर साल आपको 2,46,000 रुपये मिलेंगे. जिन्हें आप महीने के तौर पर देखें तो आपको 20,500 रुपये महीने के मिलेंगे.

जानिए आवदेन करने का पूरा प्रोसेस

पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में आवेदन देने के लिए आपको नजदीकी पोस्ट ऑफिस जाकर आवेदन कर सकते है. बता दें इस स्कीम में आवेदन देने के लिए आपको ऑनलाइन सुविधा नहीं दी जाती है. इसमें आप पोस्ट ऑफिस जाकर ही आवेदन कर पाएंगे. 60 साल या उससे ऊपर का कोई भी भारतीय नागरिक इस स्कीम में अप्लाई कर सकता है. रिटायर्ड हो चुके सरकारी कर्मचारियों को इस स्कीम में उम्र के लिहाज से छूट दी जाती है.

5 साल में 12 लाख का ब्याज

सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीम में में अगर कोई अधिकतम राशि यानी 30 लाख रुपए का इनवेस्ट करता है. तो 8.2 फ़ीसदी की ब्याज दर से 5 साल के भीतर 12,30,000 रुपये ब्याज के हासिल कर सकता है यानी मैच्योरिटी का पूरा अमाउंट 42,30,000 रुपये होगा. बता दें इस स्कीम में आपको 80सी के तहत टैक्स छूट भी मिलती है.

और पढ़ें – Redmi Note 13 Pro 5G : 200MP कैमरा वाला धाँसू फोन पर 11,350 रुपये की बम्पर छूट

Vinod Maurya
Vinod Maurya
Vinod Maurya has 2 years of experience in writing Finance Content, Entertainment news, Cricket and more. He has done B.Com in English. He loves to Play Sports and read books in free time. In case of any complain or feedback, please contact me @informalnewz@gmail.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments