define( 'DISABLE_WP_CRON', true ); Rohit Sharma record of sixes : रोहित शर्मा ने बनाया छक्कों का पहाड़ जैसा रिकॉर्ड! सूर्यकुमार, धोनी, विराट और डिविलयर्स खूंखार बल्लेबाज बहुत दूर - हिन्दी समाचार, Hindi breaking news, Latest hindi news - Informalnewz hindi
Friday, October 16, 2026
HomeNewsRohit Sharma record of sixes : रोहित शर्मा ने बनाया छक्कों का...

Rohit Sharma record of sixes : रोहित शर्मा ने बनाया छक्कों का पहाड़ जैसा रिकॉर्ड! सूर्यकुमार, धोनी, विराट और डिविलयर्स खूंखार बल्लेबाज बहुत दूर

IPL Record: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने शुक्रवार को आईपीएल में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया. उन्होंने ये उपलब्धि गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में अपने नाम की, वो भी लीग में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में.

Rohit Sharma Record: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल-2023 का 57वें मैच खेला जा रहा है, जिसमें गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस (MI vs GT) आमने-सामने है. इस मुकाबले में गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीता और मुंबई टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. इसी बीच मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया.

हार्दिक ने चुनी फील्डिंग

गत चैंपियन गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया.

गुजरात टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है जबकि मुंबई नंबर-4 पर है. कप्तान रोहित और ईशान किशन ने मिलकर पावरप्ले में 61 रन जोड़े. इसके बाद 7वें ओवर की पहली गेंद पर राशिद खान ने उन्हें राहुल तेवतिया के हाथों कैच करा दिया. रोहित ने मैच में 18 गेंदों पर 29 रन बनाए. इसी दौरान उन्होंने एक उपलब्धि हासिल की.

एबी को छोड़ा पीछे

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में लिस्ट में अब दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. उन्होंने दिग्गज क्रिकेटर और आरसीबी के साथ रहे एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ा.

रोहित ने स्टार पेसर मोहम्मद शमी के पारी के तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा. इसी के साथ रोहित के नाम इस लीग में 252 छक्के हो गए हैं. एबी के नाम 251 छक्के हैं. लिस्ट में नंबर-4 पर सीएसके के कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिह धोनी (239 छक्के) हैं. टॉप पर क्रिस गेल हैं जिनके नाम आईपीएल में 357 छक्के दर्ज हैं.

क्रिस गेल 357
2 रोहित शर्मा 252
3 एबी डिविलियर्स 251
4 एमएस धोनी 239

 

Vinod Maurya
Vinod Maurya
Vinod Maurya has 2 years of experience in writing Finance Content, Entertainment news, Cricket and more. He has done B.Com in English. He loves to Play Sports and read books in free time. In case of any complain or feedback, please contact me @informalnewz@gmail.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments