define( 'DISABLE_WP_CRON', true ); Samsung लाया 55 से 75 इंच के नए 4K TV में 3D सराउंड और प्रीमियम डिजाइन - हिन्दी समाचार, Hindi breaking news, Latest hindi news - Informalnewz hindi
Friday, October 16, 2026
HomeNewsSamsung लाया 55 से 75 इंच के नए 4K TV में 3D...

Samsung लाया 55 से 75 इंच के नए 4K TV में 3D सराउंड और प्रीमियम डिजाइन

प्रीमियम टीवी की रेंज को बढ़ाते हुए 2024 QLED 4K TV को लॉन्च कर दिया है। कंपनी के नए टीवी क्वॉन्टम डॉट और 4K Upscaling जैसे शानदार फीचर्स से लैस हैं। सैमसंग के ये नए टीवी तीन साइज- 55, 65 और 75 इंच में लॉन्च किए गए हैं। इन टीवी की शुरुआती कीमत 65,990 रुपये है। ये टीवी सेल के लिए उपलब्ध हो गए हैं। आप इन्हें कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा अमेजन इंडिया से भी खरीद सकते हैं। आइए डीटेल में जानते हैं सैमसंग की नए टीवी के फीचर्स के बारे में।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग के ये लेटेस्ट टीवी शानदार QLED 4K डिस्प्ले से लैस हैं। टीवी की पिक्चर क्वॉलिटी को क्वॉन्टम डॉट और क्वॉन्टम HDR टेक्नोलॉजी और शानदार बनाती हैं। हाई-रेजॉलूशन 4K कॉन्टेंट के बेस्ट एक्सपीरियंस के लिए टीवी में 4K अपस्केलिंग भी दी गई है। टीवी का डिस्प्ले ड्यूल एलईडी इनोवेटिव बैकलाइटिंग टेक्नोलॉजी और पैंटोन वैलिडेशन के साथ आता है। ये सब मिलकर यूजर को लाइफ-लाइक पिक्चर क्वॉलिटी ऑफर करते हैं। साउंड के लिए आपको सैमसंग के नए टीवी में Q-Symphony, OTS Lite और अडैप्टिव साउंड फीचर मिलेगा।

रियल-टाइम कॉन्टेंट ऐनालिसिस करके 3D सराउंड साउंड

टीवी के ऑडियो सिस्टम की खास बात है कि ये घर के अंदर रियल-टाइम कॉन्टेंट ऐनालिसिस करके 3D सराउंड साउंड इफेक्ट क्रिएट कर देता है। इससे घर में मूवी और वेब सीरीज देखने का मजा कई गुना बढ़ जाता है। गेमिंद के शानदार एक्सपीरियंस के लिए कंपनी नए प्रीमियम टीवी में Motion Xcelerator and Auto Low Latency Mode (ALLM) ऑफर कर रही है।

सैमसंग ने नए टीवी को फ्यूचर

सैमसंग ने नए टीवी को फ्यूचर को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है। इसके लिए टीवी में एयर स्लिम डिजाइन, सोलरसेल रिमोट और एआई एनर्जी मोड जैसे फीचर भी दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए कंपनी इन टीवी में बिल्ट-इन मस्टी वॉइस असिस्टेंट दे रही है। साथ ही सिक्योरिटी के लिए टीवी में Samsung Knox भी मौजूद है, जो यूजर्स को सेफ होम एक्सपीरियंस देता है।

इसे भी पढ़ें –
Vinod Maurya
Vinod Maurya
Vinod Maurya has 2 years of experience in writing Finance Content, Entertainment news, Cricket and more. He has done B.Com in English. He loves to Play Sports and read books in free time. In case of any complain or feedback, please contact me @informalnewz@gmail.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments