define( 'DISABLE_WP_CRON', true ); BCCI एशिया कप से जेनरेट होने वाले पैसों को खान इस्तेमाल करता है, यहां जाने - हिन्दी समाचार, Hindi breaking news, Latest hindi news - Informalnewz hindi
Saturday, October 10, 2026
HomeSportsBCCI एशिया कप से जेनरेट होने वाले पैसों को खान इस्तेमाल करता...

BCCI एशिया कप से जेनरेट होने वाले पैसों को खान इस्तेमाल करता है, यहां जाने

Asia Cup 2025: अगले महीने शुरू होने वाले एशिया कप 2025 को लेकर काफी बवाल मचा है। सोशल मीडिया पर फैंस भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में शामिल किए जाने पर खुश नहीं हैं। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत-पाक क्रिकेट मैच पर प्रतिबंध लगाने की मांग चल रही है। कुछ फैंस का मानना है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड पैसों की वजह से भारत-पाकिस्तान मैच कराना चाहते हैं। इस बीच एक सच ऐसा भी है, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है।

आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि बीसीसीआई एशिया कप से जेनरेट होने वाले पैसों को हाथ भी नहीं लगाता है। जी हां, ये कहानी 1-2 साल से नहीं बल्कि टूर्नामेंट के पहले संस्करण से ही जारी है। ये एक ऐसा सच है जिसे जानकर हर भारतीय फैंस को BCCI पर गर्व होगा, वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान को शर्मिंदगी महसूस होगी।

एशिया कप के पैसों को हाथ नहीं लगाता BCCI

अब बड़ा सवाल ये है कि अगर बीसीसीआई एशिया कप के पैसों को हाथ नहीं लगाता है तो टूर्नामेंट से जेनरेट होने वाले रकम का इस्तेमाल होता कहां है? पूर्व भारतीय क्रिकेटर और वर्तमान में स्टार कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने इसको लेकर बड़ा खुलासा किया था।

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि सच्चाई ये है कि जब एशिया कप होता है और जब से होता आया है तब से लेकर अभी तक बीसीसीआई इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए एक भी पैसा नहीं लेता है। एशिया कप से जो रेवेन्यू आता है, स्पॉन्सर और ब्रॉडकास्टर से जो रकम मिलती है उसे एक किटी बॉक्स में डाला जाता है। इन पैसों को एशिया कप में हिस्सा लेने वाली बाकी टीमों में बांट दिया जाता है, लेकिन भारत अपना हिस्सा नहीं लेता है।

A post shared by Star111 INFO (@star111_info)

आकाश चोपड़ा ने आगे बताया कि BCCI इन पैसों को लेता है और एशिया के एसोसिएट देशों (नेपाल, मलेशिया, यूएई, अफगानिस्तान) में बांट देता है। सच बात ये है कि इन 50-60 मिलियन रुपयों से बीसीसीआई को कुछ फर्क नहीं पड़ता, लेकिन बीसीसीआई यही पैसा किसी दूसरे देशों को देता है तो उनके क्रिकेट की काया बदल जाती है। बीसीसीआई और टीम इंडिया एशिया कप की शुरुआती सीजन से ही ये काम कर रहे हैं।

shamyu maurya
shamyu maurya
Shyamu has done Degree in Fine Arts and has knowledge about bollywood industry. He started writing in 2018. Since then he has been associated with Informalnewz. In case of any complain or feedback, please contact me @informalnewz@gmail.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments