define( 'DISABLE_WP_CRON', true ); INDCH vs SACH, viral video : “41 की उम्र में 18 वाली फुर्ती”, बाउंड्री पर बॉडी को रगड़ते हुए एबी डिविलियर्स ने लपका कैच, देखें वीडियो - हिन्दी समाचार, Hindi breaking news, Latest hindi news - Informalnewz hindi
Saturday, October 10, 2026
HomeNewsINDCH vs SACH, viral video : "41 की उम्र में 18 वाली...

INDCH vs SACH, viral video : “41 की उम्र में 18 वाली फुर्ती”, बाउंड्री पर बॉडी को रगड़ते हुए एबी डिविलियर्स ने लपका कैच, देखें वीडियो

INDCH vs SACH Highlights: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 टूर्नामेंट खेला जा रहा है। टूर्नामेंट में बीती रात इंडिया चैंपियंस और साउथ अफ्रीका चैंपियंस के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें युवराज सिंह की इंडिया चैंपियंस को हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में साउथ अफ्रीका चैंपियंस के कप्तान एबी डिविलियर्स ने बल्लेबाजी के साथ-साथ कमाल की फील्डिंग का भी नजारा पेश किया। बाउंड्री लाइन पर डिविलियर्स ने ऐसी शानदार फील्डिंग का नजारा पेश किया कि 41 की उम्र में उनकी ऐसी फुर्ती देखकर हर कोई हैरान रह गया। उनकी शानदार फील्डिंग का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है।

बाउंड्री पर बॉडी को रगड़ते हुए एबी डिविलियर्स ने लपका कैच

इमरान ताहिर के ओवर में युसूफ पठान ने एक बड़ा शॉट खेला, जो लगभग लग रहा था कि बाउंड्री के बाहर जाएगा। वहीं एबी डिविलियर्स ने इस गेंद को बाउंड्री के पास डाइव लगाकर कैच किया और फिर साथी खिलाड़ी की तरफ फेंक दिया, जिसके चलते युसूफ पठान को पवेलियन लौटना पड़ा। 41 की उम्र में एबी डिविलियर्स की ऐसी शानदारा फील्डिंग देखकर स्टेडियम में मौजूद दर्शक भी हैरान रह गए। अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

बल्लेबाजी में भी मचाया ग़दर।

इससे पहले एबी डिविलियर्स ने बल्लेबाजी में कमाल का प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक लगाया था। मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए डिविलियर्स ने 30 गेंदों पर 63 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी के दौरान डिविलियर्स ने 4 छक्के और 3 छौके लगाए थे। जिसके चलते पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 208 रन बनाए थे।

टीम इंडिया 209 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 18.2 ओवर में 111 रन ही बना पाई थी

इसके बाद टीम इंडिया 209 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 18.2 ओवर में 111 रन ही बना पाई थी। इंडिया चैंपियंस की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए स्टुअर्ट बिन्नी ने सबसे ज्यादा 37 रनों की पारी खेली थी। वहीं इस मैच में इंडिया चैंपियंस के कप्तान युवराज सिंह बल्लेबाजी करने नहीं आए थे।

“कैसे MS Dhoni बना दुनिया का सबसे बड़ा फिनिशर?” :-

Read Also:

Vinod Maurya
Vinod Maurya
Vinod Maurya has 2 years of experience in writing Finance Content, Entertainment news, Cricket and more. He has done B.Com in English. He loves to Play Sports and read books in free time. In case of any complain or feedback, please contact me @informalnewz@gmail.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments