define( 'DISABLE_WP_CRON', true ); Sawan Shivratri 2025 : जानिए “नंदी के किस कान में बोलने से शिवजी तक पहुँचती है भक्त बात” - हिन्दी समाचार, Hindi breaking news, Latest hindi news - Informalnewz hindi
Friday, October 16, 2026
HomeNewsSawan Shivratri 2025 : जानिए "नंदी के किस कान में बोलने से...

Sawan Shivratri 2025 : जानिए “नंदी के किस कान में बोलने से शिवजी तक पहुँचती है भक्त बात”

सावन शिवरात्रि का पावन पर्व आ चुका है। मंदिरों में शिवभक्तों की भीड उमड पडी है। हर कोई भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने के लिए आतुर है। जलाभिषेक हो रहा है, बेलपत्र चढ रहे हैं और हर दिल में एक ही इच्छा है कि भोलेनाथ हमारी मनोकामनाएं पूरी करें। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान शिव तक अपनी इच्छा को सबसे जल्दी पहुंचाने का खास तरीका क्या है? इसका जवाब है – नंदी के कान में अपनी मनोकामना कहना। 

किस कान में बोलनी है – दाहिने या बाएं? आइए जानते हैं।

सावन का महीना भगवान शिव के भक्तों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं माना जाता। मान्यता है कि इस महीने में भोलेनाथ से सच्चे मन से जो भी मांगा जाए, वो जरूर पूरा होता है। खासकर सावन शिवरात्रि का महत्व इसलिए और भी बढ जाता है। क्योंकि इसी दिन एक खास परंपरा निभाई जाती है – नंदी के कान में मनोकामना कहना। क्योंकि नंदी भगवान शिव के सबसे प्रिय हैं, उनके वाहन हैं और शिव के द्वारपाल भी। कहा जाता है कि नंदी के कान में कही गई बात सीधे भगवान शिव तक पहुंचती है।

अब सबसे बडा सवाल –

नंदी के किस कान में इच्छा बोलनी चाहिए? इसका जवाब है – नंदी के दाहिने कान में। जी हाँ! मान्यता है कि दाहिने कान में कही गई बात जल्दी भगवान शिव तक पहुंचती है। इस दौरान एक हाथ से नंदी के बाएं कान को ढक दें, ताकि आपकी बात सिर्फ नंदी तक ही रहे।

मनोकामना कहने के बाद नंदी के पैर छुएं, प्रणाम करें और हो सके तो कुछ देर शांत होकर शिवलिंग को निहारें। इससे सकारात्मक ऊर्जा और भी बढती है। सावन शिवरात्रि के दिन पूजा-पाठ का भी विशेष महत्व है। सुबह स्नान के बाद भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करें। शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा अर्पित करें। इस दिन व्रत रखें, फलाहार करें और अनाज तथा नमक से परहेज करें। साथ ही पूरे दिन शिव का ध्यान करते रहें।

तो इस सावन शिवरात्रि पर आप भी नंदी के दाहिने कान में अपनी मनोकामना कहें और भोलेनाथ का आशीर्वाद पाएं। हर हर महादेव! अगर आप भी भगवान शिव के सच्चे भक्त हैं तो वीडियो को लाइक करें। जिससे ये वीडियो आसानी से हर शिव भक्त तक पहुँच पाए। और ऐसी ही भगवान शिव की और कहानियों के लिए चैनल को सब्सक्राइब जरूर कर लीजियेगा।

Read Also:

75 करोड़ रुपये की नौकरी छोड़कर बने साधु ; जानिए, कौन हैं मुकेश अंबानी के करीबी Prakash Shah?

 

Vinod Maurya
Vinod Maurya
Vinod Maurya has 2 years of experience in writing Finance Content, Entertainment news, Cricket and more. He has done B.Com in English. He loves to Play Sports and read books in free time. In case of any complain or feedback, please contact me @informalnewz@gmail.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments