Home Finance Indian Passport Holders: भारतीय इन 10 देशों में 14 दिनों तक बिना...

Indian Passport Holders: भारतीय इन 10 देशों में 14 दिनों तक बिना वीजा के कर सकते हैं यात्रा, देखें डिटेल्स

0
Indian Passport Holders: भारतीय इन 10 देशों में 14 दिनों तक बिना वीजा के कर सकते हैं यात्रा, देखें डिटेल्स

Visa Free Entry: हाल ही में थाईलैंड ने भारतीय पासपोर्ट होल्डरस के लिए वीजा फ्री एंट्री को दो महीने के लिए बढ़ा दिया है। इसके अलावा पड़ोसी देश श्रीलंका ने भी भारतीयों को स्पेशल छूट दी है। यहां आपको उन देशों के बारे में बता रहे हैं जो भारतीयों को वीजा फ्री एंट्री दे रहे हैं

Visa Free Entry: हाल ही में थाईलैंड ने भारतीय पासपोर्ट होल्डरस के लिए वीजा फ्री एंट्री को दो महीने के लिए बढ़ा दिया है। इसके अलावा पड़ोसी देश श्रीलंका ने भी भारतीयों को स्पेशल छूट दी है। यहां आपको उन देशों के बारे में बता रहे हैं जो भारतीयों को वीजा फ्री एंट्री दे रहे हैं। थाईलैंड और श्रीलंका ने हाल ही में भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा-फ्री एंट्री की पीरियड बढ़ा दिया है।

add_action('amp_post_template_footer', function() { echo do_shortcode(''); }, 99);

थाईलैंड भारतीय पासपोर्ट पर दो महीने के लिए वीजा-फ्री फ्री दे रहा है। भारतीय पासपोर्ट होल्डर्स को फिलहाल 62 देशों में ऑन-अराइवल वीजा मिलता है। वीजा-फ्री ट्रैवल का मतलब है कि उस देश में फ्री करने के लिए पहले से वीजा के लिए आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। आप पासपोर्ट के साथ उस देश में पहुंचते हैं और अराइवल अधिकारी आपको अनुमति दे देता है। आइए आपको दुनिया के उन दस देशों के बारे में बताते हैं जो भारतीय पासपोर्ट होल्डर्स को वीजा-फ्री फ्री देते हैं।

  1. भूटान- भारत के अपने पड़ोसी देश भूटान से गहरे रिश्ते हैं। यहां भारतीय नागरिक 14 दिनों तक बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। हिमालय में स्थित यह देश अपनी बर्फ से ढकी चोटियों, मठों और आध्यात्मिक संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है।
  2. नेपाल- एडवेंचर और नेचर को पसंद करने वाले ट्रैवलर्स के लिए नेपाल बेस्ट ऑप्शन है। विश्व का सबसे ऊंचा पर्वत माउंट एवरेस्ट नेपाल में स्थित है। भारतीय पासपोर्ट होल्डर्स को नेपाल में वीजा की आवश्यकता नहीं है। नेपाल और भारत के बीच बहुत मधुर संबंध हैं।
  3. मॉरीशस- चारों तरफ से हिंद महासागर से घिरा यह द्वीप राष्ट्र अपने समुद्र तटों, साफ पानी और मूंगा चट्टानों के लिए प्रसिद्ध है। मॉरीशस के लक्जरी रिसॉर्ट्स में रहना एक शानदार अनुभव हो सकता है। भारतीय पासपोर्ट धारक मॉरीशस में 90 दिनों तक बिना वीजा के रह सकते हैं।
  4. थाईलैंड- अपने खूबसूरत द्वीपों और किफायती दामों के लिए मशहूर थाईलैंड ने भारतीय पासपोर्ट होल्डर्स को दो महीने के लिए वीजा-फ्री फ्री देने का फैसला किया है। भारत से बड़ी संख्या में लोग टूरिज्म के लिए थाईलैंड जाते हैं।
  5. केन्या- केन्या ने पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 1 जनवरी 2024 से भारतीय पासपोर्ट होल्डर्स को वीजा-फ्री यात्रा की अनुमति दे दी है। यहां 50 से अधिक नेशनल पार्क हैं, जहां कोई भी विश्व प्रसिद्ध जंगल सफारी का आनंद ले सकता है। केन्या भारतीय पासपोर्ट होल्डर्स को 90 दिनों तक वीजा-फ्री फ्री देता है।
  6. मलेशिया- यह एक बेहतरीन पर्यटन स्थल है, जहां भारतीयों को 30 दिनों के लिए वीजा-फ्री फ्री मिलता है। अपने बेहतरीन फूड, ऐतिहासिक माहौल और खूबसूरत समुद्र तटों के साथ-साथ यहां वन्य जीवन से भरपूर नेशनल पार्क भी हैं।
  7. डोमिनिका- पहाड़ी कैरेबियाई द्वीप राष्ट्र को नेचर आइलैंड के नाम से भी जाना जाता है। यहां 1342 मीटर ऊंचा ज्वालामुखी है और कई झरने हैं। भारतीय पासपोर्ट होल्डर्स के लिए अच्छी खबर यह है कि उन्हें छह महीने तक यहां रहने के लिए वीजा की जरूरत नहीं है।
  8. कतर- फारस की खाड़ी के तट पर स्थित यह मध्य पूर्वी देश दुनिया के सबसे अमीर देशों में से एक माना जाता है। इसने 2022 में फीफा विश्व कप की मेजबानी की। भारतीय पासपोर्ट धारक 30 दिनों के लिए कतर की वीजा-फ्री एंट्री का फायदा उठा सकते हैं।
  9. श्रीलंका- भारतीयों के लिए वीजा-फ्री देशों की लिस्ट में श्रीलंका नया नाम है। भारत के दक्षिण में स्थित यह द्वीप देश ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ वन्य जीवन को भी समेटे हुए है। भारतीय पासपोर्ट धारक 31 मई 2024 तक श्रीलंका की वीजा-फ्री यात्रा कर सकते हैं, जो 30 दिनों के लिए वैलिड होगी।
  10. सेशेल्स- यह देश अपने शानदार पानी, मूंगा चट्टानों और समुद्री कछुओं, खूबसूरत मछलियों, व्हेल शार्क के लिए प्रसिद्ध है। भारतीय पासपोर्ट पर यहां 30 दिनों के लिए वीजा-फ्री मिलता है।
इसे भी पढ़े-

Exit mobile version