Home Finance Vande Bharat Train: यात्रियों के लिए अच्छी खबर! इस रूट पर चली...

Vande Bharat Train: यात्रियों के लिए अच्छी खबर! इस रूट पर चली एक और वंदे भारत ट्रेन, जानिए रूट और अन्य जानकारी

0
Vande Bharat Train: यात्रियों के लिए अच्छी खबर! इस रूट पर चली एक और वंदे भारत ट्रेन, जानिए रूट और अन्य जानकारी

Vande Bharat Train: देश भर में लोकप्रिय हो रही वंदे भारत को लेकर रेलवे काफी उत्साहित है। रेलवे की तरफ से देश के अलग-अलग राज्यों में वंदे भारत ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। वंदे भारत ट्रेन किसी सेलिब्रिटी से काम नहीं है। जब भी लोग इस ट्रेन को किसी रेलवे प्लेटफार्म पर खड़ी देखते हैं, वे इस ट्रेन के साथ सेल्फी लेने लगते हैं। साल 2019 में लॉन्च की गई वंदे भारत की अपार सफलता को देखते हुए अलग-अलग रूटों पर इस ट्रेन की काफी डिमांड हो गई है। अब रेलवे ने बेंगलुरु के रास्ते मैसूर और चेन्नई को जोड़ने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा 5 अप्रैल यानी बीते शुक्रवार से शुरू कर दी है।

पीएम मोदी ने दिखाई थी हरी झंडी

add_action('amp_post_template_footer', function() { echo do_shortcode(''); }, 99);

न्यूज 18 की रिपोर्ट की मानें तो मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) मंजूनाथ कनमडी ने कहा कि दक्षिण पश्चिम रेलवे (एसडब्ल्यूआर) ने इस प्रीमियम ट्रेन के सुचारू संचालन के लिए मैसूर में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मार्च को इस ट्रेन का उद्घाटन किया। शुरुआत में 14 मार्च से 4 अप्रैल के बीच, मैसूर में रखरखाव सीमाओं के कारण ट्रेन एसएमवीटी बेंगलुरु और चेन्नई सेंट्रल के बीच संचालित हुई। डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, इस अवधि के दौरान यह बुधवार को नहीं चली।

30 जुलाई से बदलेगा गुरुवार को नहीं चलेगी यह वंदे भारत

कनमडी ने बताया कि 5 अप्रैल से वंदे भारत ट्रेन संख्या 20663/20664 बेंगलुरु के रास्ते मैसूर और चेन्नई सेंट्रल के बीच चलेगी। 5 अप्रैल से 29 जुलाई तक यह वंदे भारत बुधवार को नहीं चलेगी। 30 जुलाई के बाद इस ट्रेन का परिचालन बुधवार के बजाए गुरुवार को नहीं किया जाएगा। यह मैसूर और चेन्नई के बीच दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा है। पहली वंदे भारत की सेवा (ट्रेन संख्या 20607/20608) नवंबर 2022 से चालू है।

क्या होगा टाइम टेबल

पहले वंदे भारत चेन्नई सेंट्रल से सुबह 5:50 बजे प्रस्थान करती है और दोपहर 12:20 बजे मैसूर पहुंचती है, वापसी में ट्रेन दोपहर 1:05 बजे मैसूर से प्रस्थान करती है और शाम 7:20 बजे चेन्नई सेंट्रल पहुंचती है। वंदे भारत की नई सेवा मैसूर से सुबह 6:00 बजे प्रस्थान करेगी है और रास्ते में मांड्या, केएसआर बेंगलुरु, केआर पुरम और काटपाडी होते हुए दोपहर 12:25 बजे चेन्नई सेंट्रल पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन चेन्नई सेंट्रल से शाम 5:00 बजे प्रस्थान करेगी है और रात 11:20 बजे मैसूर पहुंचेगी।

इसे भी पढ़े –

Exit mobile version