define( 'DISABLE_WP_CRON', true ); Banana Disadavantage : सावधान! केला हर किसी के लिए नहीं होता फायदेमंद? अगर आपको भी हैं ये परेशानियां तो भूलकर भी न करें सेवन - हिन्दी समाचार, Hindi breaking news, Latest hindi news - Informalnewz hindi
Friday, October 16, 2026
HomeHealthBanana Disadavantage : सावधान! केला हर किसी के लिए नहीं होता फायदेमंद?...

Banana Disadavantage : सावधान! केला हर किसी के लिए नहीं होता फायदेमंद? अगर आपको भी हैं ये परेशानियां तो भूलकर भी न करें सेवन

Banana Disadavantage : जिस फल को आप हेल्दी समझकर खा रहे हैं, वही आपकी सेहत के लिए खतरे की घंटी बन जाए तो? केला भी एक ऐसा फल है, जो हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता है. कुछ हेल्थ कंडीशन्स में केला का सेवन फायदे की जगह, नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए जरूरी है कि केले को हेल्दी मानकर आंख मूंदकर न खाएं, बल्कि अपने शरीर और स्वास्थ्य स्थितियों के हिसाब से ही इसका सेवन करें. आइए जानते हैं किन लोगों को केले खाने से बचना चाहिए.

Banana Health Risks: केला अक्सर एक हेल्दी स्नैक के रूप में खाया जाता है. यह फाइबर, पोटैशियम और एनर्जी से भरपूर होता है. बहुत से लोग जानते हैं कि केला सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. लेकिन क्या आप आपको पता है कि कुछ लोगों के लिए यह केला जहर भी बन सकता है? सुनने में यह जरूर अजीब लगा होगा लेकिन यह सच है. कुछ बीमारियों में केले का सेवन नुकसानदेह साबित हो सकता है. अगर आप भी बिना सोचे-समझे हर दिन केला खा रहे हैं, तो एक बार जरूर जान लें कि किन लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए.

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार विभिन्न प्रकार के फलों को खाना सेहत के लिए अच्छा होता है. इन्हें खाने से कोई किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होता है. ऐसे में अगर आप वजन कम या बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं तो उसी हिसाब से फलों को अपनी डाइट में शामिल करें.

वैसे सेहत के लिए फल अच्छे माने गए हैं, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि अगर आप बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं तो हर दिन केला खाने से बचें. इसी के साथ अगर आप शुगर कंट्रोल करने की सोच रहे हैं सबसे पहले मीठे फल जैसे चीकू वगैरह की मात्रा को कम करें. अपनी डाइट में उन फलों को शामिल करें जो ज्यादा मीठे नहीं होते हैं, ताकि आपको फलों के माध्यम से विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व मिल सके.

किन्हें नहीं खाना चाहिए केला?

जिन लोगों की किडनी फेलियर या किडनी से जुड़ी दूसरी समस्या हो और डायलिसिस से गुजर रहे हैं, उन्हें अपने पोटेशियम का सेवन बहुत कम मात्रा में करना चाहिए. बहुत अधिक केले खाने से हाइपरकेलेमिया का खतरा बढ़ सकता है. जिससे हृदय संबंधी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं.

लो थायराइड या पीसीओएस जैसे हॉरमोन असंतुलन वाले लोगों को भी केला का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए.

केले में टाय्रामीन नामक एक तत्व होता है, जो माइग्रेन या सिर दर्द को ट्रिगर कर सकता है. अगर किसी को बार-बार सिर दर्द होता है, तो केला उनके लिए परेशानी बढ़ा सकता है.

अगर आपको पेट से जुड़ी समस्या रहती है तो ज्यादा केला खाने से बचना चाहिए.केले में घुलनशील फाइबर की मात्रा होती है. यदि आप ज्यादा मात्रा में केला खाते हैं, तो यह पाचन संबंधी दिक्कतें जैसे गैस, पेट फूलना और अपच की समस्या हो सकती है.

[ Disclaimer: यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों की मदद ली है. आप कहीं भी इसे अपनाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. ]

“दांतों का दर्द? जानिए, कौन सी विटामिन की कमी है इसका कारण! 

Read Also:

Vinod Maurya
Vinod Maurya
Vinod Maurya has 2 years of experience in writing Finance Content, Entertainment news, Cricket and more. He has done B.Com in English. He loves to Play Sports and read books in free time. In case of any complain or feedback, please contact me @informalnewz@gmail.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments